बिलासपुर। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ.अविनाश सिंह ने समस्त स्टाफ और फील्ड वर्करों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण भले ही अभी कम गति में है लेकिन आने वाले दिनों में संक्रमण की गति और ना बढ़े इसे ध्यान में रखते हुए सभी फील्ड वर्कर और स्टाफ अलर्ट रहे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। डॉक्टर अविनाश ने कहा कि आने वाले बारिश के सीजन में डायरिया न फैले ऐसे में अलर्ट रहे सब सेंटरों को 24 घण्टे खोले, अपने क्षेत्र पर मुख्यालय बना कर रहने की कड़ी हिदायत दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समस्त कर्मचारी को कोविड़ के गाइडलाइन के पालन अनुरूप कार्य करने की समझाइस दी। इस दौरान डॉक्टर पूनम सिंह, डा विवेक शर्मा, डॉ शिल्पा मिश्रा, डॉ प्रांजल सिंह, शेख नौशाद अहमद, रचना दिन, रत्ना साहू, भारती साहू, माधवी कश्यप, गुलाब मसीह, सूर्यप्रकाश जायसवाल, सनत जयसवाल, केशव श्रीवास, शैल मरावी, राजेश जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

