कोटा में कांग्रेस की वापसी, 73479 मतों से धरासायी किया जोगी का गढ़
बिलासपुर. कांग्रेस पार्टी ने कोटा विधानसभा क्षेत्र में अपनी शानदार वापसी की है। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस के परंपरागत प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 7957 मतों से हराया है।
2006 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रुप डा. रेणु जोगी ने जीत हासिल की थी. तब से जोगी के गढ़ के रुप में कोटा क्षेत्र की पहचान होती थी. इस मिथक को 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के प्रत्याशी के रुप में डा रेणु जोगी ने जीत हासिल कर और भी मजबूत किया. तब कांग्रेस प्रत्याशी शर्मनाक रुप से तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। इस बार के चुनाव में जोगी की गैरमौजूदगी ने इस मिथक को भी चकनाचूर कर दिया है। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्य मंत्री अजीत जोगी की गैरमौजूदगी में हुए पहले चुनाव में उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी से विधायक डा. रेणु जोगी को सम्मान जनक मत भी नहीं मिले. मुकाबले से बाहर होकर पांच अंकों के मत भी हासिल नहीं कर सकी.

रविवार को हुए मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने आठवें राऊंड से जोगी 87 मतों की बढत हासिल किया. उसके बाद अंतिम बीसवें राऊंड तक उनकी बढत बरकरार रही है। आखिरी चरण की गणना के बाद जीत का अंतर 7957 हो गया।
अंतिम चरण की मतगणना के घोषित परिणाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 73479 मत मिले हैं वे अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से 7959 मतों से आगे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 65522 मत मिले हैं.
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी की प्रत्याशी विधायक डा. रेणु जोगी को 8884 मत मिले हैं. वे कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव प्रत्याशी से 64595 मतों से पीछे रहीं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज मसीह को 2163 मत मिले हैं. गोडवाना गणतंत्र पार्टी के नंद किशोर राज को 4725 मत वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मनोज बिरको को 1402 मत मिले हैं.
निर्दलीय मनोज कुमार खांडे 886, तरुण कुमार साहू 705, राजेंद साहू 687 , हमर राज पार्टी की ललिता बाई पैकरा 426, नेशनल यूथ पार्टी के उस्मान खान 420, राष्ट्रीय गोडवाना पार्टी के लक्ष्मी नारायण पोर्ते 278, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मुकेश कुमार कौशिक 150, निर्दलीय प्रत्याशी प्यारे लाल रात्रे 357, चेतन मानिकपुरी को 197 मत मिले हैं. गौरतलब हो कि 2018 के विधायक चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी काशी साहू को करीब 45774 मत मिले थे। वहीं डा रेणु जोगी को 48800 मत मिले थे. इस बार भाजपा प्रत्याशी ने 65522 मत हासिल किया है। तो बीते चुनाव के मुकाबले करीब बीस हजार अधिक है।
