भाटापारा। कल प्रदोष और महाशिवरात्रि। श्री महाकाल मंदिर में इस मौके पर विशेष आयोजन होंगे।आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। देर शाम होने वाले इस कार्यक्रम के लिए विशेष आरती की तैयारी की जा रही है। इसके पूर्व भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। उक्त जानकारी सेवक राजेश यादव ने दी है।