महापौर रामशरण यादव ने कहा अरपा में वर्ष भर शुद्ध जल का भराव दोनो बैराज में हो सकेगा

बिलासपुर। शहर के अरपा नदी में दो बैराज का निर्माण होना है। इसके लिए मानानीय कैबिनेट मंत्री श्री रविद्र चौबे जी के कहने पर संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ठाकुर , विधायक शैलेष पांडे व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिह चौहान की उपस्थिति में महापौर श्री रामशरण यादव जी द्बारा सरकंडा शिव घाट के पास बनने वाली अरपा बैराज का भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्बारा बिलासपुर को दी गई दो बैराज के सौगात के कार्यस्थल और कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज बिलासपुर दौरे पर पहुंचे यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन बैराज का निरीक्षण किया। पहले सरकंडा के शिव घाट तथा शनिचरी के पचरी घाट के कार्य का निरीक्षण किया। महापौर ने दोनों बैराज की जानकारी तथा बिलासपुर स्मार्ट सिटी के द्बारा अरपा के दोनों तट पर बनने वाले स्मार्ट रोड की विस्तृत जानकारी माननीय मंत्री जी को दी। महापौर रामशरण यादव ने कहा अरपा में वर्ष भर शुद्ध जल का भराव दोनो बैराज में हो सकेगा। दोनो बैराज के निर्माण के बाद बिलासपुर के भूजल स्तर में वृद्धि होगी और अरपा अपने मूल स्वरूप में पुन: आएगी। इस दौरान सभापति शेख नजीरुद्दीन जी एमआईसी सदस्य अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, राजेश शुक्ला , पार्षद सुरेश टण्डन, महेंद्र नेताम, पार्षद श्याम पटेल, बाटू सिंह, रिंकी शुक्ला एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थित रहे।