बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 36 वसंत भाई पटेल नगर में अधोसंरचना मद की राशि से 11.39 लाख की लागत से 15० मीटर नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसका महापौर रामशरण यादव जी द्बारा गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। इस नाली की लंबाई 15० मीटर होगा। इसके बन जाने से वार्डवासियों को पानी निकासी के समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद बजरंग बंजारे , बंधु मैर्य एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता, प्रदीप राजगीर जोन कमिश्नर बीके शर्मा , उप अभियंता भूषण पैकरा, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।