00 किसान विरोधी काले कानून वापस लेना होगा: महापौर

बिलासपुर।आज पूरे देश मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में भारत बंद का आवाहन किया गया था। महापौर रामशरण यादव,कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने ट्रैक्टर में चढ़ कर व्यापारी बंधुओं और सभी नागरिकों से अपील किया और उनसे इस बंद के लिए समर्थन मांगा। इस महापौर रामशरण यादव ने केंद्र के कृषि बिल को किसानों के हित में नही होने की बात कही साथ ही कहा कि किसान विरोधी इस काले काननू को नरेंद्र मोदी सरकार को वापस लेना होगा।

आज बिलासपुर में जिला और शहर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस किसान कांग्रेस महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवा दल NSUI और सभी कांग्रेस के साथियों ने सड़क में उतरकर सभी इस बंद का समर्थन मांगा साथ ही बिलासपुर के सभी व्यापारी बंधुओं और पदाधिकारियों ने इस बंद को सफल बनाने में अपना समर्थन भी दिया और किसानों की इस लड़ाई को मजबूत करने और किसानों के साथ न्याय हो सके इसके लिए अपना साथ दिया। नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन , एम आई सी मेंबर राजेश शुक्ला, भरत कश्यप, जुगल गोयल ,श्रीमती सीमा पाण्डेय सुश्री शहजादी कुरेशी, सुश्री स्वर्णा शुक्ला बाटू सिंह, अशोक भंडारी, सीताराम जयसवाल, सभी कांग्रेस के साथी और निगम के पार्षद व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि उपस्तिथ थे।