सारंगढ़-रायगढ़ एनएच पर ग्राम ग्वालिन डीह के पास की घटना
सारंगढ़। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आ रहे तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने दो बाइक को ठोकर मार दी। इसमें सवार सभी छह लोगों को गंभीर चोंटे आई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-रायगढ़ एनएच पर ग्राम ग्वालिन डीह के पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आ रही शासकीय गाड़ी क्रमांक सीजी 02- 7532 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए दो बाइक को ठोकर मारी दी। इससे दोनों बाइक पर सवाल सभी छह युवकों को चोंटे आई है।

घटना की सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुँची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाते तक घायलों की पहचान नही हुई थी. सारंगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुच जांच में जुटी है ।
