बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बधाई दी । वहीं विश्व आदिवासी दिवस पर विष्णुदेव साय को नहीं हटाएं जाने पर कहा किसी और दिन यह निर्णय ले लेना था।

मंगलवार को शहर आए मुख्यमंत्री बघेल न पत्रकारों से चर्चा करते कहा पहले महाराष्ट्र में और अब बिहार में एनडीए के भीतर टूट हो गई है। इससे स्पष्ट है कि एनडीए के जाने के दिन आ गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नई नियुक्ति पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा भाजपा किसे अध्यक्ष बनाती है, किसे नहीं यह उनका निर्णय है। नए अध्यक्ष अरुण साव को वे बधाई देते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को नहीं हटाया जाना था। किसी और दिन यह निर्णय ले लेना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अहंकार में डूबी है। जितनी भी एजेंसियां हैं उसका दुरुपयोग कर रही हैं। अपने विरोधियों को दबाने, प्रताड़ित करने के लिए ये काम कर रहे हैं। मगर कांग्रेस न कभी डरी है न झुकेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों  के हित के लिए काम किया है, चाहे वह वन अधिकार अधिनियम हो, पेसा कानून हो, वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात हो या उनके संस्कृति और संरक्षण की। छत्तीसगढ़ सरकार इस पर लगातार कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप काम कर रही है।