बिलासपुर। कार्तिक माह के अवसर पर संत अनंत राम दरबार चकरभाठा में कार्तिक महोत्सव की कथा का ऑनलाईन आयोजन चल रहा है। इस अवसर पर कुछ संगतों के द्बारा दरबार आकर सुबह की सेवा करनें के कथा श्रवण भी की जाती है।
इस अवसर पर संत कृष्ण दास के द्बारा एक तरफ कार्तिक की महिमा, तुलसी की महिमा तथा भक्ति और भगवान का महात्मय बताया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कथावाचक ने बताया कि, भगवान का भक्तों से कैसा नाता है, वो उनके पुकारने पर दौड़ा चला आता है। इसीलिए इन कथाओं से बरबस ही मन में ऐसा आनंद उत्पन्न होता है, जिससे मानसिक शारीरिक दुख दूर हो जाते हैं। मन की स्थिति मजबूत होकर विश्वास की बुनियाद भी पक्की हो जाती है। कार्तिक महोत्सव कथा 17 नवंबर से प्रारंभ हुई है, जो गुरु नानक जयंती के दूसरे दिन तक रहेगा। तत्पश्चात प्रभु के प्रसाद भंडारा साहिब के आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।