त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार के पास दैवी सम्पद मंडल के तत्वाधान में महायज्ञ महापौर ने किया निरीक्षण
बिलासपुर। दैवी सम्पद मंडल के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सनातन धर्म की रक्षा एवं विश्व कल्याणार्थ, कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण हेतु पूज्य श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज द्बारा संकल्पित रुद्रातिरुद्र महायज्ञ त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार के पास 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक कराया जाएगा। 9 मंजिला यज्ञ के लिए कुटिया का निर्माण कराया गया है। जहां 3०1 यज्ञ कुंड बनाया जाएगा जिसमें सवा चार करोड़ आहुतियां डाली जाएगी। सोमवार को यज्ञ स्थल में चल रहें काम का निरीक्षण करने महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन पहंुचे। महापौर ने बताया कि इस स्थान पर देश प्रदेश और जिला में सुख शांति के लिए रुद्रातिरुद्र महा यज्ञ होगा।
स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज द्बारा यज्ञ किया जाएगा जिसके लिए 3०1 यज्ञ कुंड बनाए जा रहे है। यह महायज्ञ में कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए स्वामी जी द्बारा पाठ और हवन किया जाएगा। यह महायज्ञ 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक आयोजित की गई हैं। यज्ञ के दौरान साफ सफाई का पूरा काम है वो नगर निगम करेगी।

बिलासपुर द्बारा किया जाएगा।
-० पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह का होगा जीर्णोद्धार
पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह का जर्जर हालतो को देखते हुए अजय श्रीवस्तव और महेश दुबे टाटा महाराज के साथ आज पं. देवकीनंदन दिक्षित सभा गृह का निरीक्षण किया स्टेज में दीमक लग चुके है। जगह-जगह से सभा हॉल जर्जर है। ऐसे में निरीक्षण कर जीर्णोद्धार के निर्देश दिया। s
