00 मुख्य निर्वाचन और परिक्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी की बैठक सम्पन्न निष्पक्ष निर्वाचन कार्यक्रम तय

बिलासपुर। बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज 3738 के केन्द्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। 19 से 21 नवम्बर तक उम्मीदवार नामांकन पत्र ले सकते है। जिसे 22 नवम्बर को हथनिकला में जमा किया जाना है। इसके बाद 22 नवंबर को केन्द्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इससे पहले 10 नवम्बर मंगलवार को ग्राम पवरजली मे 22-11-2020 होने वाले केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह व चारो परिक्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह कवर्धा , अजय सिंह तखतपुर , रामजी सिंह खम्हरिया सहित व्यवस्था सहयोग हेतु चारो परिक्षेत्रीय अध्यक्षों अशोक सिंह नवागढ़ , मनोज सिंह खम्हरिया , नरेश सिंह कवर्धा ,सुभाष सिंह बिलासपुर मुंगेली परिक्षेत्र अध्यक्ष व आयोजक ग्राम व्यवस्थापक संतू सिंह की उपस्थिति में आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें निष्पक्ष कार्यक्रम करना तय हुआ।

निर्वाचन कार्यक्रम तय हुआ जो निम्नांकित है

  • निर्वाचन कार्यक्रम दिनांक 22-11-2020को ग्राम हथनीकला मे आयोजित होगा।
  • शासन के दिशा निर्देशो के साथ फिजिकल एवं सोसल डिस्टेंसींग का पालन अनिवार्य है।
  • 3मतदाता सूची में अंकित मतदाता ही मतदान करेंगे जिस हेतु उन्हे परिचय पत्र भी दिया जाएगा।
  • केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन लिए 2019-20 के 3738 का ₹-10 के रसीद कटाने वाले कोई भी सदस्य उम्मीदवार हो सकता है।
  • यदि पदासीन व्यक्ति अभ्यर्थी बनता है तो वह विजयी होने पर पुर्व पद से पदमुक्त होगा।
  • अंग्रेजी अल्फावेट से प्रत्याशी को क्रम दिया जाएगा।
  • बराबर मत प्राप्त होने पर सिक्का टास कर निर्णय होगा।

0 नामांकन फ़ार्म अपने परिक्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी से ले सकते है

केन्द्रीय अध्यक्ष हेतु नामांकन फ़ार्म ₹-100 मे दिनांक 19-11-2020से 21-11-2020 तक शाम 5:00बजे तक अपने परिक्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी से उम्मीदवार या प्रस्तावक (जो केन्द्रीय मतदाता सूची का सदस्य हो) प्राप्त कर सकता है।तथा नामांकन फ़ार्म जमा हेतु ग्राम हथनीकला में 22-11-2020को नियत समय पर जमा किया जा सकेगा। नामांकन फ़ार्म अपने परिक्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी से दिनांक 19 से 21नवम्बर शाम 5:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं जो निम्नानुसार है
1नवागढ़ परिक्षेत्र – गोविंद सिंह ठाकुर के॰ नि॰ अधि॰ मो ॰8085314236 नवागढ़ परिक्षेत्र- प्रकाश सिंह ठाकुर मो -9685950180 2 कवर्धा परिक्षेत्र- भूपेन्द्र सिंह ठाकुर मो-9329152194
3बिलासपुर तखतपुर मुंगेली परिक्षेत्र- अजय सिंह ठाकुर तखतपुर मो-8770162992 4खम्हरिया परिक्षेत्र- रामजी सिंह ठाकुर मो-9685749123

  • निर्वाचन कार्यक्रम 22-112020 हथनीकला
  • नामांकन फ़ार्म जमा शुल्क ₹- 5000 सहित जो सामाजिक सहयोग राशि होगी। समय 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • प्रत्याशी घोषित (नाम )11:00से 11:30 बजे तक
  • लंच समय 1130 से 100 बजे तक
  • नाम वापसी 1:00से 1:30बजे तक
  • चुनाव चिह्न का आबंटन 1:30से 1:45 बजे तक
  • मतदान/मतगणना पूर्व अभीकर्ता नियुक्त कर सकते हैं व मतदान केंद्र में अभ्यर्थी/अभिकर्ता कोई एक ही बैठ सकेंगे।
  • मतदान आरंभ आवश्यक होने पर समय 200बजे से 400 बजे तक
  • मतदान के पश्चात मतगणना प्रारंभ
  • परिणाम की घोषणा
  • अध्यक्षीय उद्दबोधन, कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा।