बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय की पहल
बिलासपुर । बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र , बिलासपुर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा सीपत चौक बिलासपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई की। एनसीसी कैडेट्स ने साफ-सफाई कर शासकीय संपति व शहीद स्मारकों की सफाई सिर्फ सरकार या निगम की जिम्मेदारी नहीं है वरन हर हिंदुस्तानी की जिम्मेदारी होने का संदेश दिया।
कैडेट्स ने कोविड-19 महामारी से बचने के उपाय के लिए मास्क , सेनिटाइजेशन एवं टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया । इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रोशन परिहार, सीनियर अंडर ऑफिसर कुनाल बजारे, सिनियर अंडर ऑफिसर तृप्ति बघेल, एस.जी.टी. श्रेया जगत , जूनियर अंडर ऑफिसर अरविंद साहू, कैडेट निलेश कुमार आदि मौजूद रहे।


