00 त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार के पास दैवी सम्पद मंडल के तत्वाधान में होगा महायज्ञ का आयोजन

00 सनातन धर्म की रक्षा एवं विश्व कल्याणार्थ, कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण हेतु पूज्य श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज करेंगे महायज्ञ

बिलासपुर। दैवी सम्पद मंडल के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सनातन धर्म की रक्षा एवं विश्व कल्याणार्थ, कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण हेतु पूज्य श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा संकल्पित रुद्रातिरुद्र महायज्ञ त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार के पास 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक कराया जाएगा। जिसके शुरू होने से पहले ही यज्ञ स्थल की साफ सफाई करने महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन पहुँचे। महापौर ने नगर निगम के एक्सीवेटर से यज्ञ स्थल पर मिट्टी पटवाने का काम शुरू करते हुए बताया कि इस स्थान पर देश प्रदेश और जिला में सुख शांति के लिए रुद्रातिरुद्र महा यज्ञ होगा।

स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा यज्ञ किया जाएगा जिसके लिए 200 यज्ञ कुंड बनाए जा रहे है। यह महायज्ञ में कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए स्वामी जी द्वारा पाठ और हवन किया जाएगा। यह महायज्ञ 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक आयोजित की गई हैं। यज्ञ स्थल को बनने में डेढ़ माह लग जाएंगे। 24 अक्टूबर को यहाँ यज्ञ की भूमिपूजन होगी। और 3 दिसम्बर से यज्ञ की सुरुवात होगी। इस बीच साफ सफाई का पूरा काम है वो नगर निगम बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। यहाँ यज्ञ के लिए 200 बाई 200 का चबूतरा बनाया जाएगा। व्यापार विहार के इस जगह से बड़ी जगहा शहर के बीच नही है। इस लिए यहाँ का स्थल यज्ञ के लिए चिन्हांकित किया गया। क्योई यहा पहले कचरा एकत्रित किया जाता था तो कुछ लोगो को अप्पत्ति भी हो रही लेकिन जिस स्थान में यज्ञ किया जाता हैं वो पवित्र हो जाता हैं। साथ ही यहा पहले मिट्टी पटी जा रही और स्थल पर अच्छे से साफ सफाई कराई जा रही हैं।