रतनपुर। यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा आयोजित करने को लेकर बैठक किया गया था। इसमें सर्वसम्मति से गोवर्धन पूजा कार्यक्रम यादव समाज प्रांगण राधा कृष्ण मंदिर बूढ़ा महादेव के पास आयोजित करने निर्णय लिया गया। गोवर्धन पूजा में समाज के सदस्य परिवार सहित शामिल होंगे। साथ ही नगर के समस्त नागरिको इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया जाएगा। है। बैठक में नगर के यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।
गोवर्धन पूजा का महत्व
मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और मनुष्यों के जीवन को देवराज इंद्र के कोप से बचाया था। यानी भगवान कृष्ण ने देवराज के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।
अन्नकूट का लगेगा भोग
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. पूजा के लिए घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ की प्रतिमा पर रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, फूल चढ़ाकर दीपक जलाया जाता है. फिर गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है. गिरिराज देव को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।