छत्तीसगढ़ युवा नोनिया समाज का प्रथम अधिवेशन सम्पन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा नोनिया समाज का प्रथम अधिवेशन रविवार को जांजगीर चंपा के खरौद में हुआ। कार्यक्रम में समाज के युवा वर्ग शामिल हुए।
अधिवेशन के सभापति घनश्याम नोनिया ने कहा कि नोनिया समाज को मजबूत और संगठित बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर युवाओं को तैयार करना होगा। आने वाला समय युवाओं का रहेगा। समाज के सीनियर और वरिष्ट लोगों का सतत मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। इसके साथ ही समाज के युवाओं को आगे आकर काम करना होगा। अब समय आ गया है कि युवा वर्ग भी समाज हित में फैसला ले और बढ़ चढ़ कर काम करे। उन्होंने कहा कि रोटी बेटी संबंध से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है। सामाजिक समस्याओं को धीरे धीरे सरलता से निपटाया जाए। इस अधिवेशन में ग्राम गुड़ी नारगोड़ा, काया, परसदा, खरौद नगर, समेत अन्य गांवों के नोनिया समाज के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।