बिल्हा । स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल वाणिज्य कर, राजस्व व आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने डॉ प्रदीप निर्णेजक को कोरोना काल में किए गए सहयोगात्मक कार्य के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। गौरतलब हो कि डा. निर्णेजक कोरोना काल में जनजागरण कर मास्क, सेनेटाइजर साबुन का वितरण कर मुहिम चलाई मास्क नहीं तो टोकेंगे कोरोना को रोकेंगे। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
