रतनपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला ओछिनापारा में 75वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीआर कौशिक, अध्यक्षता लक्ष्मी सूरज, विशिष्ट अतिथि हरीश मांडवा , ज्वाला कौशिक, पंकज कोशले, शैलेन्द्र मांडवा रहे। अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जविलत कर राष्ट्र ध्वज फहराया। राष्ट्रगान गाने के बाद देशभक्ति नारों से देशपर शहीद होने वाले शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा आजादी का पर्व हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। हरीश मांडवा ने कहा-बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़नी चाहिए। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक दिनेश पाण्डेय ने कहा-हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक होकर काम करने की बहुत जरूरत है। शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर राज्यपाल स्मृति पुरस्कार पाने वाले मिडिल स्कूल के शिक्षक दिनेश कुमार पांडेय को शाला प्रबंधन व विकास समिति ओछिनापारा व वार्डवासियों पालकों की ओर से शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।उनके द्वारा कोरोना काल में भी मोहल्ला शाला व आन लाइन कक्षा द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाने लिखाने पर उनका प्रशंसा करते हुए सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रधान पाठक लाल साय मधुकर, नंदनी सिंह, प्रमोद कौशिक, यादव सर ,सविता, रविन्द्र,सरिता, रूपेश, राजेंद्र पाल, सुनील श्यामदेव, रेशम भारद्वाज, राहुल यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों व नगरवासियों को मिष्ठान्न वितरण कर व मध्याह्न भोजन कराके किया गया। आभार प्रदर्शन यादव ने किया।