बिलासपुर । बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में आज 8 अगस्त 2021 को राज्य के प्रथम तिहार हरेली को हर्षोल्लास से मनाया गया।

अधिष्ठाता डॉ.आर.के. एस. तिवारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिकों,कर्मचारी बंधुओं तथा मजदूर भाइयों ने कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर हरेली त्यौहार की बधाई दी। इसके पश्चात सभी ने शहतूत पौधों का व्यापक रोपण कियाl

इस अवसर पर डॉ.आर.के.एस. तोमर, अजीत , संजय वर्मा, दिनेश पांडे, अजय टेगर,ध्वजा राम कश्यप, मुकेश गुप्ता, सुनील वर्मा, गोरेलाल थवाइत, दिलीप नामदेव,अमजद खान एवं अन्य विशेष रुप से उपस्थित थे।