सूरजपुर । वरिष्ठ नागरिक संघ ने मंगलवार को पुराने जिला चिकित्सालय स्थित कार्यालय में संघ के अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें संघ के सदस्य विनोद गर्ग के निधन पर सदस्यों द्वारा मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। विनोद गर्ग के निवास पर पहुंच कर उनके जेष्ठ पुत्र मुकेश गर्ग से भेंट कर संघ की ओर संवेदना भी व्यक्त की गई!
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल, सचिव मोतीलाल गुप्ता, बांके बिहारी अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विष्णु राम अग्रवाल, हरिदास अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आर एस मिश्रा, विक्रम सोनी, श्याम देव ठाकुर, मनोहर सोनी, नान राम राजवाड़े, अरुण कुमार सोनी, डोमन चंद साहू, लोचन प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश उपाध्याय, राम लखन गुप्ता, गणेश गुप्ता आदि संघ के सदस्य उपस्थित रहे!

