जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की घटना

जशपुर. शादी के बाद घर लौट रही बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिक-अप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दर्जनों घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
जशपुर जिले के सन्ना थाना के ग्राम फूलझर में बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिक-अप अनियंत्रित होकर पलट गई. ग्राम खखरा से बारात फुलझर आई थी जहाँ से शादी के बाद लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित पिक-अप पलट गई . इस घटना में गंभीर चोंटे आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना पर सन्ना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.