फिलहाल 10 से 11 रुपए किलो

भाटापारा। जा सकती है 15 से 16 रुपए किलो तक। यह संभावना उस रंगोली के लिए व्यक्त की जा रही है, जो फिलहाल 10 से 11 रुपए किलो पर शांत है।

होलसेल पूर्णता की ओर। इंतजार, रिटेल का। सीजन के लिए तैयार हो रही है रंगोली। खुदरा बाजार जिस अंदाज में खोज-खबर ले रहा है, उससे इस साल रंगोली में बेहतर कारोबार की संभावना बनती नजर आ रही है।

सीजन ने दी दस्तक

श्री गणेश उत्सव। ठीक पीछे नवरात्रि। यह दोनों रंगोली के सीजन की शुरुआत वाले पर्व माने जाते हैं। होलसेल, बेहतर मांग की संभावना को देखते हुए पूर्णता की ओर है। बस इंतजार है रिटेल डिमांड की जिसमें बहुत जल्द खरीदी के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण बाजार की भी प्रतीक्षा कर रहा है होलसेल मार्केट।

खोज-खबर ले रहा रिटेल

प्रति किलो भाव बढ़ने की संभावना के बीच रिटेल मार्केट ने रंगोली खरीदी के लिए अपनी तैयारी चालू कर दी है हालांकि यह फिलहाल शुरुआती दौर में है लेकिन बहुत जल्द इसमें जोरदार खरीदी की संभावना को इसलिए बल मिल रहा है क्योंकि कीमत बढ़ने के आसार बनते नजर आने लगे हैं।

फिलहाल ऐसा है बाजार

बीते बरस 10 से 11 रुपए किलो। आसार इस बरस भी इतने के ही हैं लेकिन रक्षाबंधन का पर्व जैसा गया उससे धारणा 15 से 16 रुपए किलो तक जाने की बन रही है क्योंकि ग्रामीण बाजार खरीदी को लेकर जोरदार रुझान दिख रहा है जबकि शहरी क्षेत्र फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की मुद्रा में है इसलिए प्रतीक्षा में है होलसेल मार्केट।