भाटापारा। कराते इंडियन ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में एशियाई कराटे फेडरेशन छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के द्वारा जज, रेफरी व कोच सेमिनार का आयोजन दुर्ग में किया गया।
रेफरी सेंसई शाहीन अख्तर ने प्रतिभागियों का परीक्षण किया। जिसमें बलौदा बाजार भाटापारा जिला कराते संघ सचिव ऋषभ सिंह चौहान कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मान्यता प्राप्त पहले जज व रेफरी बने। उनकी उपलब्धि पर जिला कराते संघ संरक्षक शिवरतन शर्मा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संयोजक अरुण छाबड़ा, उपाध्यक्ष नंदू साहू, कोषाध्यक्ष सुनील यदु, सहसचिव संकेत शुक्ला, संजीव ध्रुव, कोमल शर्मा, लड्डू सोनी, विक्रम सिंह चौहान, नेमीचंद साहू, योगेश कौर, महेश राजपूत, हर्ष देवांगन, धनंजय पांडे, गौरव साहू, विपिन साहू, प्रतीक द्विवेदी, यशवंत साहू, मनीष दास महंत ,पंकज चंदेल ,शिवम तिवारी ,लखेश्वर बघेल, दिनेश साहू ने हर्ष जताया है।
