• अधिकारी व कांग्रेस कार्यकताओं से जानेंगे योजनाओं की जमीनी हालात


बिलासपुर। जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे. जहां पत्रकारों से चर्चा करते उन्होने कहा कि सरकार की प्राथमिकता और योजनाओं का क्रियानवयन करेंगे। बिलासपुर के विकास के लिए अधिकारियों और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठककर जानेंगे की क्या काम हुआ और कितना काम होना अभी बाकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे बिलासपुर सहित 3 जिले का प्रभारी दिया है। ये जिला मेरे लिए कोई नया जिला नहीं है। मैं अविभाजित बिलासपुर जिला का ही रहने वाला हूं। यहां के एक एक कार्यकर्ता हमारे साथी है। सबके साथ मिलकर जिले में विकास की गति बढ़ाएंगे। मंत्री जयसिंह ने ढ़ाई साल में दो प्रभारी बदले के सवाल पर का की प्रभारी मंत्री बनाने का निर्णय मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। पिछले प्रभारियों ने भी बेहतर काम किया है। हम भी करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में चुनावी तैयारी के सवाल पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि अभी कांग्रेस चुनाव की तैयार नहीं कर रही है। प्रभारी बनने के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के निर्देश पर ये सम्मेलन का आयोजन हुआ है। अब शहर हो या ग्रामीण क्ष्ोत्र पार्टी और संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे हमारे विधायक और महापौर लगातार बेहतर काम कर रहें है।


गुटबाजी सभी पार्टियों में रहती है


प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेसियों द्बारा विवादों और सुर्खियों में रहने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि केवल कांग्रेसी ही सुर्खियों में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी सुर्खियों पर है। हमारे उपर भी आरोप लगते रहतें है। हम भी सुर्खियों पर बने रहेते है। कांग्रेस की सरकार है। तो कांग्रेसियों को सुर्खियों में बने ही रहना चाहिए वहीं उन्होने मकान दूकान खाली कराने में कांग्रेसियों के हाथ होने के सवाल पर कहा कि ये गलत है। किसी का जबरन मकान दूकान खाली नहीं कराना चाहिए इसपर जांच और कार्यवाही होगी। वहीं गुटबाजी के सवाल पर कहा कि गुटबाजी सभी पार्टीयों में रहती है। चाहे वो कांग्रेस हो या बीजेपी गुटबाजी अलग बात है। लेकिन विकास कार्य में सबका साथ होना चाहिए।

प्रभार के जिलों में शिकायतें सुनने कर्मचारी नियुक्त करूगा


प्रभारी मंत्री बनाने के बाद बिलासपुर जिले के जनता की समस्या को किस तरह दूर करेंगे इस सवाल पर मंत्री जयसिंह ने कहा कि मेरे प्रभार में 3 जिले है। सभी जिलों के लिए अलग-अगल कर्मचारी नियुक्त करूंगा इससे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते है। वो इनका निवारण कराएंगे। रायपुर के मेरे निवास में अलग से कार्यलय भी होगा जहां पहंुचने पर शिकायतों का समाधान किया जाएगा। रायपुर और कोबरा के बीच में बिलासपुर जिला है। तो आते जाते यहां रूकते हुए और अधिकारियों की बैठक लेते रहूंगा।