68 वीं राष्ट्रीय अंडर 14 बालिका सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता का औरंगाबाद में हुआ आयोजन
बिलासपुर। राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता में कृतिका चौहान ने रजत पदक प्राप्त कर बिलासपुर शहर को गौरवान्वित किया है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 68 वीं राष्ट्रीय अंडर 14 बालिका सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन औरंगाबाद महाराष्ट्र में किया गया। इसमें शामिल कृतिका चौहान ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर दूसरा स्थान अर्जित कर रजत पदक हासिल किया। सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीम ने सहभागिता की थी। श्यामलाल , रीना चौहान की पोती व कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर में पदस्थ जितेन्द्र, बबीता चौहान की कृतिका चौहान को रजत पदक मिलने पर छत्तीसगढ़ बेसबॉल कोच अख्तर खान, लखन देवांगन, अंकुर रजक, संदीप गहिरे, आयुष नेटबॉल संघ के सौरभ सिंह, रूपेंद, सत्यम चौहान, रितेश गांधी, अविनाश ने हर्ष जताया है।