भाजपा के बागी बिगाड़ेंगे खेल

रतनपुर। नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए हो रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के दस प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 15 वार्डों में पार्षद बनने के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। इनमें से वार्ड एक, तीन, छह, नौ और 11 में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा के ही प्रत्याशी मुकाबले में हैं। इन वार्डों में निर्दलियों को जरा भी सफलता की गुंजाइश नहीं दिखी। वहीं वार्ड पांच जहां से भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद पद के लिए नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे की पत्नी सावित्री रात्रे को उम्मीद्वार बनाया है। उनके मुकाबले में कांग्रेस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी को मैदान में उतारा है। अनुसूचित जाति मुक्त सीट से दूसरे वार्ड की निवासी महिला उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराज भारतीय जनता पार्टी के बागी मनोज कुमार पाटले और नंद कुमार सूर्यवंशी भी निर्दलीय ताल ठोकने सामने आ गए हैं। वहीं वार्ड 10,12  व 15 से चार और 13 से तीन निर्दलीय के साथ पांच उम्मीदवार में है।

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से शीतल जायसवाल भारतीय जनता पार्टी से लवकुश कश्यप, निर्दलीय कन्हैया यादव, दामोदर सिंह क्षेत्रिय, जीतू कश्यप, रमेश सूर्या, आशीष गहलोत, गुलशेर अली, तृप्ति शिव मोहन बघेल, बेनी सिंह राजपूत मैदान में डट गए हैं।
पार्षद पद चुनाव के लिए वार्ड क्रमांक 1 जोगी अमराई में कांग्रेस से इंद्रवती पाव, भाजपा से ममता पाव
वार्ड क्रमांक दो गांधीनगर में कांग्रेस से लक्ष्मिन दुबे, भाजपा से इंदू यादव, निर्दलीय शैल जायसवाल
वार्ड क्रमांक तीन महामाया पारा में कांग्रेस से शोभा कुलदीपक दुबे, भाजपा से राजेश्वरी दुबे,
वार्ड क्रमांक चार में कांग्रेस से सुनील अग्रवाल, भाजपा से शिवानी संजय सोनी, निर्दलीय नागेंद्र सिंह
वार्ड क्रमांक पांच  में कांग्रेस से आशा सूर्यवंशी, भाजपा से सावित्री घनश्याम सूर्यवंशी,  निर्दलीय नंद कुमार सूर्यवंशी, मनोज कुमार पाटले
वार्ड क्रमांक छह में कांग्रेस से अर्चना सोनी, भाजपा सीमा अनिल यादव,
वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस से रामफल श्रीवास भाजपा से रामनारायण दास वैष्णव, आरती योगेश वैष्णव
वार्ड क्रमांक आठ में कांग्रेस से पुष्पकांत गोविंदा कश्यप, भाजपा से ज्ञानेंद्र कश्यप, प्रदीप कुमार शुक्ला
वार्ड क्रमांक नौ में कांग्रेस से यासीन अली, भाजपा से लव कुमार कहरा ,
वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस से रामनिहोर कमलसेन, भाजपा से घनश्याम कमलसेन, निर्दलीय जमुना माथुर, लोकेश मांडवा
वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस से सरोज कौशिक, भाजपा से बीनू निराला
वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस से राजा रावत, भाजपा से जय प्रकाश कश्यप, निर्दलीय हकीम मोहम्मद, पवन धीवर,


वार्ड 13 कांग्रेस से सुलेमान कुरैशी सुल्लू, भाजपा से सूरज कश्यप, निर्दलीय सनत तंबोली, संजय पटेल, इशाहक बेग
वार्ड 14 में कांग्रेस से बिसाहू प्रधान मरावी, हर्ष पटेल व भान सिंह

वार्ड 15 में कांग्रेस से मिलन मरावी, भाजपा से हीरा मरावी, निर्दलीय रमेश मरावी और रघुनाथ सिंह पोर्ते मैदान में हैं।