पार्टी हित में काम करने जताई प्रतिबद्धता

सूरजपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती ने विवेक अग्रवाल(मोंटी) को जिला सूरजपुर का शासकीय योजना स्वाध्याय मण्डल प्रमुख नियुक्त किया है. विवेक पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी वे अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर शैक्षणिक व राजनीति में निरंतर सक्रिय रहे है जिससे उन्हें भाजयुमो के एक प्रमुख पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी प्राप्त हुई है विवेक ने बताया है कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने से सभी कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा हर्ष देखने को मिल रहा है साथ ही उन्होंने यह अभी कहां है कि व अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने कार्य करेंगे और पार्टी के हित में अपनी ओर से बेस्ट से बेस्ट देने उतरेंगे साथी अपनी इस जिम्मेदारी को लेकर पार्टी के सभी सीनियर, जूनियर व जेस्ट-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है.