
बिलासपुर। साई मंदिर में समाज कल्याण हेतु पूजा अर्चना एवं भंडारा का आयोजन बक्सर राजपूत समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत के द्वारा किया गया जिसमें 1100 लोगो को साई प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की गई । उनके साथ उनका पुत्र रवि सिंह ठाकुर, उसलापुर राजपूत समाज के इकाई अध्यक्ष केदार सिंह ठाकुर, बिहारी प्रताप सिंह, गोपी सिंह ठाकुर,भाजपा वार्ड पार्षद विजय यादव, अशोक सिंह मौजूद रहे ।
