बिलासपुर। राज्य शासन ने तीन साल बाद ट्रांसफर पर लगे बैन खोले है। ऐसे में 16 अगस्त से जिला स्तरीय ट्रांसफर के लिए आवेदन मंगाए गए थ्ो। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 1०० स्ो अधिक स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय, नेत्र सहायक, सहायक ग्रेड और अन्य कर्मचारियों ने आवेदन किया। था 57 का तबादला हुआ है। 39 ने अपने मर्जी से तबादला लिया है वही 18 लोगो को प्रशसनिक तबादला हुआ है जिसकी आड़ में कुछ लोगो को ठिकाना लगाया गया है।

3० सितंबर तक आवेदन लेने के बाद सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने मिले आवेदन के अनुरूप लिस्ट बनाकर जिला कलेक्टर कार्यालय को भ्ोज दिया।
वहां से प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल के पास ये लिस्ट गई। इसके बाद
बुधवार कलेक्टर के अनुशंसा से दोपहर में लिस्ट वापस सीएमएचओ कार्यलय पहंुची

जिसमें 57 कर्मचारियों का तबादला हुआ है। इसमें 18 लोगो का प्रशासनिक और 39 लोगों का स्वैच्छिक स्थानांतरण हुआ है।

