विधानसभा में गृहमंत्री ने दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में डेढ़ साल में 977 हत्या व 2819 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। इनमें से 88 हत्या व 271 बलात्कार सरगुजा जिले में ही हुई हैं। शुक्रवार को विधानसभा में गृहमंत्री ने यह जानकारी दी।

डाॅक्टर  रमन सिंह ने विधानसभा में सवाल लगाकर पूछा था कि प्रदेश में वर्ष 2021-22 में कितनी हत्या व ब्लात्कार के प्रकरण दर्ज हुए हैं। पूरे 2021 व अब तक 2022 में हत्या व ब्लात्कार के प्रकरणों की जानकारी देते गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया प्रदेश में इस अवधि में 977 हत्या व 2819 ब्लात्कार की घटनाएं हुई हैं।

विधायक प्रीतम राम ने गृहमंत्री से सवाल पूछा कि सरगुजा जिले में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, मानव तस्करी व अनुसूचित जाति अत्याचार के कितने मामले 1 जनवरी 21 से 15 जून 2022 तक की तिथि में दर्ज हुए हैं। जिसकी जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने बताया कि उपरोक्त अवधि में हत्या के 88, ब्लात्कार के 271, चोरी के 942, डकैती के तीन, मानव तस्करी के 6 व अनुसूचित जाति अत्याचार के दस प्रकरण दर्ज हुए हैं।

साइबर के 108 अपराध दर्ज

विधायक डाॅक्टर प्रीतम राम ने यह भी सवाल पूछा हैं कि सरगुजा जिले में 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 मई 2022 तक मोबाइल के उपयोग से व साइबर क्राइम से की गिरफ्तारी नहीं की गई हैं। जिसमे 4 बतौली थाना के व 2 सीतापुर थाने के प्रकरण हैं। जिस पर गृहमंत्री ने बताया सरगुजा जिले के 12 थानों में मोबाइल का इस्तेमाल कर होने वाले अपराधों में 189 प्रकरणों में व साइबर अपराधों के 108 प्रकरणों में उक्त अवधि में अपराध दर्ज किया गया। इनमें से सिर्फ 6 प्रकरणों के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई हैं। जिसमे 4 बतौली थाना के व 2 सीतापुर थाने के प्रकरण हैं।