• जिला पंचायत सदस्य मीनू सुमंत ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
  • बिलासपुर। सालों से महिला बाल विकास विभाग में जमे कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह ठाकुर का आखिरकार तबादला हो गया अब उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग बिलासपुर से सुकमा के कार्यक्रम अधिकारी बना दिया गया है। सुरेश ठाकुर के खिलाफ लगातार लापरवाही की शिकायत जनप्रतिनिधी कर रहें थे। पिछले दिनों जिला पंचायत सदस्य मीनू सुमंत यादव ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर कार्यक्रम अधिकारी सुरेश ठाकुर के खिलाफ कार्य में लापरवही बरतने और बिना जानकारी के मिंटींग करने सदस्यों को विभागिय जानकारी उपलब्ध न कराने सहित अन्य मामलों में छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की थी जिसके बाद अब महिला विकास विभाग के अवर सचिव विजया खेस्से ने कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह की जगह उप संचालक क्षेत्रिय महिला प्रशिक्षण संस्थान के निशा मिश्रा को बिलासपुर जिले के महिला बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी बनाई गई है।