बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर संकल्प के तत्वाधान में नेचर सिटी में पौध रोपण किया। लायंस क्लब बिलासपुर संकल्प की अध्यक्ष क्षमा सिंह ने बताया संकल्प क्लब के सदस्यों के साथ बच्चों ने पौधरोपण किया। बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति संवेदना अच्छी पहल और भविष्य के लिए प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी बनती है। पर्यावरण को बचाना है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना है.
बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पेड़ पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है, पर्यावरण का असर हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। इसमें जाह्नवी चौधरी, अरुणा अग्रवाल किरण सिंह, अंतरा चंद्राकर, प्रकृति वर्मा, किरण मोइत्रा, ज्योत्सना दुबे, शिखा सिंह आदि का सहयोग रहा।।