निवेशकों की खरीदी से चांदी 70 हजार रुप

भविष्य दे रहा तेजी का संकेत

बिलासपुर। शादी का सीजन, तेजी के आने वाले संभावित दिन की आशंका के बीच निवेशकों की खरीदी से सोना में चमक आने लगी है। इधर चांदी की बढ़त हैरान कर रही है। इसके बावजूद इसमें भी, ग्रामीण क्षेत्र और निवेशक भरपूर पैसा लगा रहे हैं।

कोरोना के पहले दौर में तबाही की कगार में आ चुका सराफा बाजार, दूसरे दौर में मिली छूट से राहत लेता नजर आ रहा है। कारोबार के लिए समय की अवधि बढ़ाए जाने से भी यह खुली हवा में सांस लेता नजर आ रहा है। लॉक डाउन की लंबी अवधि के बाद अब खरीदारी की रौनक से गुलजार हो रहा बाजार यह मानकर चल रहा है कि आने वाले दिन भी बेहतर मौका देंगे।


निकली मांग शादी-ब्याह की

कोरोना काल में शादी-ब्याह पर लगाई गई बंदिश में काफी हद तक छूट दी जा चुकी है। लिहाजा बीते एक साल से रोकी गई शादियां की रौनक फिर से पहले जैसी स्वरूप में दिखाई दे रही है। मेहमानों की संख्या भले ही कम नजर आती हो लेकिन सराफा बाजार में शादी-ब्याह के अलावा अन्य मांगलिक काम की भी मांग पहुंच रही है।


निवेशक भी पहुंच रहे

सराफा में सोना और चांदी में भाव जिस तरह बढ़ रहे हैं, उसे निवेशकों के बीच एक बेहतर मौका माना जा रहा है। खास तौर पर चांदी में जैसी तेजी आ रही है, उसके बाद इसमें भी खरीदी का रुझान ज्यादा देखा जा रहा है। सोना में सिक्का की खरीदी को प्राथमिकता दिए जाने की खबर है। इसके अलावा रत्न जड़ित आभूषण की भी मांग, तेजी ले रही है।


ऐसे हैं भाव

सीजन और निवेशकों की मांग से खरीदी के बाद, सोना 24 कैरेट 49 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। 23 कैरेट में प्रति 10 ग्राम के लिए 48 हजार रुपए के भाव चलने की खबर है। 22 कैरेट में 47 हजार रुपए भाव बोले जा रहे हैं। निवेशकों के रुझान के बाद कच्ची चांदी 68 हजार रुपए किलो और चांदी पक्की 70 हजार रुपए किलो पर चल रही हैं। दोनों धातुओं में कीमत और बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।