भाटापारा। नहीं बढ़े हैं दाम। इसलिए पर्व, त्यौहार और अवकाश जैसी सामान्य जानकारियां देने वाले परंपरागत कैलेंडरों को बीते साल से कहीं ज्यादा प्रतिसाद की आस है।
दबदबा बरकरार है भुवन विजय का। मैदान में लाला रामनारायण रामस्वरूप के साथ लाला रामस्वरूप आर एस, श्री देव पंचांग, काल ज्योतिष निर्णय और कालदर्शक जैसे दिग्गज कैलेंडर मजबूत खिलाड़ी भी हैं।
रोचक मुकाबला
एक, दो नहीं, पूरे सात कैलेंडर नजर आ रहे हैं, परंपरागत कैलेंडर के बाजार में। रहता आया है आगे भुवन विजय जिसकी कीमत 72 रुपए है। दूसरे नंबर पर 66 रुपए की कीमत के साथ लाला रामनारायण रामस्वरूप है। काल निर्णय 65 रुपए की कीमत के साथ तीसरे नंबर पर है। लाल रामस्वरूप आर एस 64 रुपए की कीमत के साथ लुभा रहे हैं उपभोक्ताओं को।

बेहतर की आस
प्रतीक्षा में है 70 रुपए कीमत वाला ठाकुर प्रसाद और काल ज्योतिष निर्णय 66 रुपए जैसी कीमत के साथ लेकिन मुकाबला करना होगा 60-60 रुपए में मिल रहे श्री देव पंचांग और काल दर्शन कैलेंडर से क्योंकि कीमत के मामले में सबसे कम हैं। यही वजह है कि यह दोनों ग्रामीण क्षेत्र की मांग में सबसे आगे होते नजर आ रहे हैं।
शांत है पंचांग
श्री देव पंचांग की प्रतिक्षा के बीच शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि जैसी तिथियों के लिए हल्की तेजी के बीच पंचांग की खरीदी करनी होगी। फिर भी रुझान में बना हुआ है, श्री ऋषिकेश पंचांग को लेकर जो मात्र 65 रुपए में लिया जा सकेगा। राजधानी पंचांग 130 रुपए और असली पंचांग 125 रुपए में लिए जा सकेंगे।
सामान्य है मांग
परंपरागत कैलेंडर की डिमांड फिलहाल सामान्य है। भरपूर डिमांड की संभावना है।
- बबलू श्रीवास, सुपर बुक डिपो, भाटापारा
