महासमुंद वन मंडल में आयोजित
पाटन। वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा, पाटन दुर्ग के चतुर्थ वर्ष व प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय वानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम महासमुंद वन मंडल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 50 दिवसीय रेंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है। जो वानिकी कार्य अनुभव के अंतर्गत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ठाकुर, यू. आर. बसंत, पिथौरा, आर. एस. मिश्रा, अनिल भास्कर, विवेक शुक्ला व अब्दुल वाहिद खान हैं। प्रशिक्षण का मुख्य विषय सामान्य वनों के बारे में जानकारी, वन अपराध, वन क्षेत्र एवं वर्गीकरण, वन प्राणी तथा उनके संरक्षण, एंटी स्लेयर वॉक तथा वन संवर्धन और रोपणी तकनीक के बारे में ज्ञान प्रदान करना है।
कार्यक्रम की रूपरेखा पंकज राजपूत वन मंडल अधिकारी महासमुंद और डॉक्टर अधिष्ठाता अमित दीक्षित वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र संकरा पाटन दुर्ग के द्वारा तैयार किया गया हैं। कार्यक्रम डॉ राजेश कुमार, डॉक्टर हरिश्चंद्र दर्रो सहित वन विभाग महासमुंद के अधिकारियों की उपस्थिति में किया जा रहा है।
