आम सहमति से हुआ सभी पदाधिकारियों का चुनाव

रतनपुर। छत्तीसगढ़ रतनपुर कनौजिया यादव समाज की साधारण सभा की बैठक हुई इसमें आम सहमति से सभी प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ ।

निर्वाचन अधिकारी जवाहर लाल यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम घोषित किया।आम सहमति से छत्तीसगढ़ रतनपुर कनौजिया यादव समाज के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप यादव तागा को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष शरद यादव, बोधिराम, सचिव मनहरण यादव, कोषाध्यक्ष अरुण यादव चुने गए हैं।


कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर यादव रायगढ़,
सदन यादव बलौदा, धर्मेन्द्र यादव जांजगीर, बसना यादव खरौद, सत्येंद्र यादव धाराशिव, संतोष यादव रतनपुर, शिवदयाल यादव गनियारी सर्वसम्मति निर्वाचित हुए।

बांस गीत ने समां बांधी

कार्यक्रम के अंत में यादव समाज के द्वारा बांस गीत का कार्यक्रम रखा गया था । जिसमें परमेश्वर यादव, ननकू यादव, शिवनंदन यादव और मदन लाल यादव की टीम ने बांस गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव और बसंत यादव द्वारा किया गया । इसमें रतनपुर केंद्र के सभी कार्यकर्ता ने सहयोग दिया।