बिलासपुर। बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज इकाई उसलापुर अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को 36 सिटी मॉल के वैक्सिनेशन केंद्र में सामाज के सदस्यों को कोरोना से बचाव के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन लगवाया गया साथ ही टीका लगने के बाद सभी को बुखार आने पर खाने के लिए पैरासिटामोल दवाई का भी वितरण किया गया।

इस दौरान बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के इकाई अध्यक्ष केदार सिह ठाकुर ने कहा कि केवल वैक्सीन लगाना नही है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सभी लोगो को अपने आस पास के लोगो को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना है। ताकि इस कोरोना संक्रमण की गति को रोका जा सकें।

सोमवार को बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के 2० से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाया गया। वहीं केदार ने अपील की है। कि यदि अभी भी सामाज के कुछ सदस्य वैक्सीन लगवाने से बचे हो वो संपर्क कर वैक्सीन लगवा सकते है। समाज इसकी भी व्यवस्था करेंगी। इस दौरान इकाई अध्यक्ष केदार सिह ठाकुर, बलराम सिह राजपूत, कमलेश्वर सिह राजपूत, शिव सिह राजपूत, नरेंद्र सिह राजपूत, रवि सिह ठाकुर, खुशबू ठाकुर, सीमा ठाकुर, कल्याणी ठाकुर, प्रमोद सिह ठाकुर सहित अन्य लोगो ने कोरोना का टीका लगवाया।