बीटीसी कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का आयोजन
बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया ।
मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ.आर.के. एस. तिवारी ने भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा रखने, संविधान में वर्णित कर्तव्य एवं अधिकारों के निर्वहन की शपथ दिलाई। डॉ. तिवारी ने कहा कि इस दिन को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की संविधान के प्रति अमूल्य योगदान को सम्मानित करने और संविधान के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीय संविधान के सिद्धांतों जैसे की न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाना है। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो, इसलिए इस दिन को मनाया जाता है।
डॉ. तिवारी ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस मौके पर प्राध्यापक, वैज्ञानिक, छात्र- छात्राएं एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
