चायपत्ती, गुड़ और शक्कर गर्म
बिलासपुर। 185 से 340 रुपए नहीं, अब चायपत्ती की प्रति किलो खरीदी पर 200 से 350 रुपए देने होंगे। यह तेजी इसलिए परेशान करने वाली मानी जा रही है क्योंकि सीजन ने ठीक तरह से दस्तक भी नहीं दी है।
भोजन की थाली के बाद अब चाय की प्याली में उबाल आने लगी हैं क्योंकि चायपत्ती के साथ-साथ गुड़ और शक्कर भी तेजी के घेरे में हैं। ऐसे में यह बाजार चायपत्ती, गुड़ और शक्कर में जरूरत को ध्यान में रखते हुए खरीदी कर रहा है क्योंकि दीपावली के बाद कीमतों में उतार की धारणा बताई जा रही है।ताजा तेजी चायपत्ती में

ताजा तेजी चायपत्ती में
ओपन और पैक्ड चायपत्ती में जो तेजी आई है, उसके मुताबिक खुली चायपत्ती 200 से 350 रुपए किलो की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। इसी तरह पैक्ड चायपत्ती की नई दर 240 से 600 रुपए किलो बताई जा रही है। चायपत्ती की दोनों किस्मों में किलो पीछे 10 से 15 रुपए की गर्मी खुदरा दुकानों को सबसे ज्यादा परेशान करने वाली मानी जा रही है क्योंकि शीत ऋतु यानी सीजन के दिन ने ठीक तरह से दस्तक भी नहीं दी है।गुड़ गर्म, शक्कर तेज

गुड़ गर्म, शक्कर तेज
गुड़ लाल 50 से 60 और गुड़ सफेद 60 से 70 रुपए किलो। समझ से परे है गुड़ में आ रही तेजी। ठीक ऐसी ही स्थिति शक्कर में भी बनी हुई है। किलो पीछे दो रुपए की गर्मी के बाद शक्कर अब 42 से 45 रुपए किलो पर पहुंच चुकी है। आउटर में इसकी कीमत 50 रुपए तक बोले जाने की खबर है। यह कीमत पूरी शीत ऋतु तक बने रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मंदी की धारणा दीप पर्व के गुजरने के बाद ही है।आएंगे अच्छे दिन

आएंगे अच्छे दिन
बेहतर फसलोत्पादन। ज्यादा ठंड पड़ेगी। इस पूर्वानुमान ने तेजी से त्रस्त बाजार को राहत दी हुई है कि यह दोनों पूर्वानुमान यदि सही निकले तो तेजी से हो रहे नुकसान से बचा जा सकेगा। लेकिन दीपावली के पहले स्थिर मांग के बाद भी आएंगे अच्छे दिन जैसी धारणा के बीच कारोबारी गतिविधियां जारी रखी हुई हैं संस्थानों ने।